Move to Jagran APP

चित्तौड़गढ़ में पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस का सफाया, मंत्री आंजना के गढ़ में भी कांग्रेस की बड़ी हार

चुनावों में एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है। जिला परिषद के 25 वार्डों में से 21 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली। वहीं 11 पंचायत समितियों में नौ पर भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के घर कांग्रेस की हार।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 07:09 PM (IST)
जिला परिषद चुनावों में लगातार चौथी बार भाजपा प्रमुख और कांग्रेस सदस्यों की संख्या घटती जा रही है।

 जासं, उदयपुर। चित्तौड़गढ़ में हुए पंचायती राज चुनावों में एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है। जिला परिषद के 25 वार्डों में से 21 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली। वहीं, 11 पंचायत समितियों में से नौ पर भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है। यहां तक प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के घर निम्बाहेड़ा में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। सत्रह सदस्यीय पंचायत समिति निम्बाहेड़ा में कांग्रेस को महज तीन सीट हाथ लगी। मंत्री आंजना के भाई मनोहरलाल आंजना को जिला परिषद चुनाव में शिकस्त हाथ लगी, हालांकि वह निम्बाहेड़ा पंचायत चुनाव में मामूली मतों से विजयी रहे। जिला परिषद चुनावों में लगातार चौथी बार भाजपा अपना प्रमुख बनाने जा रही है और कांग्रेस के सदस्यों की संख्या हर बार घटती जा रही है। 

loksabha election banner

25 सीटों में से 21 पर भाजपा को जीत

पिछले बोर्ड में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या सात थी, जो अब घटकर चार ही रह गई। जिले की गंगरार और कपासन पंचायत समिति ही कांग्रेस के खाते में आई, जबकि चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, भैंसरोडगढ़, डूंगला, बड़ीसादड़ी, बेगूं, भोपालसागर, भदेसर एवं राशमी में भाजपा विजयी हुई है। चित्तौड़गढ़ जिला परिषद की 25 सीटों में से 21 पर भाजपा को जीत मिली। 

सदस्यों की संख्या महज एक अधिक 

वहीं 11 पंचायत समितियों की कुल 173 सीटों में से भाजपा ने 119 पर जीत दर्ज की है। इसके विपरीत प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 48 पर ही संतोष करना पड़ा। जिन दो पंचायत समितियों कपासन और गंगरार में कांग्रेस को जीत मिली, वहां भाजपा के सदस्यों से कांग्रेस के सदस्यों की संख्या महज एक अधिक है।

कुछ वोटों के अंतराल से विजयी रहे

निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के वार्ड 15 से प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के भाई मनोहरलाल आंजना महज 133 मतों से विजयी हुए। मनोहर लाल आंजना जिला परिषद सदस्य का चुनाव भी लड़े। वार्ड अठारह में भाजपा के भूपेंद्र सिंह बड़ोली ने उन्हें 3 हजार 742 मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसी तरह बड़ी सादड़ी से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी के बेटे कुछ वोटों के अंतराल से विजयी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.