विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

By TaniskEdited By:
Published: Fri, 19 Apr 2019 10:36 PM (IST)

राजस्थान के राजगढ़ से कांग्रेस के विधायक जौहरीलाल मीणा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ...और पढ़ें

राजस्थान के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
राजस्थान के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

जयपुर, एएनआइ। राजस्थान के राजगढ़ से कांग्रेस के विधायक जौहरीलाल मीणा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर विधायक के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मीणा ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद से रैणी थाना पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। 

इस आरोप के बाद विधायक जौहरीलाल मीणा ने कहा कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। राजनीतिक षड्यंत्र रच के उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि जौहरीलाल मीणा अलवर की राजगढ-लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। मीणा ने विगत विधानसभा चुनाव में अलवर जिले से सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इससे पहले वे 1998 में भी वे कांग्रेस से विधायक चुने गए थे। मीणा ने इन विधानसभा चुनाव में अलवर जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। मीणा ने इस सीट से भाजपा के विजय समर्थलाल हराया था।