विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में जालोर से भाजपा विधायक का पुत्र गिरफ्तार, पत्नी ने करवाया था मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 31 Oct 2022 08:10 PM (IST)

इस मामले में प्रकाश पुंज जोगेश्वर गर्ग व उनकी पत्नी कमला की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी थी। ...और पढ़ें

जालोर से BJP के जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश की शादी भोपालगढ़ के विधायक की पुत्री ममता से हुई थी।
जालोर से BJP के जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश की शादी भोपालगढ़ के विधायक की पुत्री ममता से हुई थी।

जयपुर, जागरण संवाददाता। दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में जालोर से भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक दिन रिमांड भी लिया है। दहेज प्रताड़ना से जुड़े इसी मामले में जोगेश्वर गर्ग व उनकी पत्नी कमला को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे की शादी भोपालगढ़ के विधायक और आरएलपी प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग बेटी से हुई थी। जिसने दहेज की मांग को लेकर दो साल पहले मामला दर्ज करवाया था।

15 साल पहले हुई थी शादी

जालोर से भाजपा के जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश की शादी भोपालगढ़ के विधायक की पुत्री ममता से 15 साल पहले हुई थी। इसके बाद पुखराज गर्ग की बेटी ने दो वर्ष पूर्व जोधपुर में जालोर से भाजपा के विधायक जोगेश्वर गर्ग उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ जोधपुर में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में प्रकाश पुंज, जोगेश्वर गर्ग व उनकी पत्नी कमला की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी थी। इस वर्ष 11 सितम्बर को हाईकोर्ट ने प्रकाश की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटा दिया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। जिसके बाद प्रकाश ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने प्रकाश का एक दिन का रिमांड लिया है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। ममता ने जालोर विधायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार मेरे पिता ने इस विवाह संबंध को बनाए रखने के लिए कई बार सामाजिक स्तर पर प्रयास किए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। अब हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने ममता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

ये है मामला

भोपालगढ़ से रालोपा के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ममता ने वर्ष 2020 में मामला दर्ज कवाया था जिसमें की उसने कई आरोप लगाए। रिपोर्ट के अनुसार ममता की शादी 7 फरवरी 2007 जालोर निवासी प्रकाश पुंज पुत्र जोगेश्वर गर्ग के साथ में हुई। उसका दावा है कि विवाह में उसके पिता ने भरपूर दहेज दिया। विवाह से पूर्व परिजनों ने दावा किया था कि प्रकाश किसी प्रकार का नशा नहीं करता।

विवाह समारोह में भी उसने नशे में मेरे साथ अभद्रता की। विवाह के दूसरे दिन से प्रकाश उसके पिता जोगेश्वर गर्ग व मां कमला ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी। इसके बाद लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। दहेज के नाम पर पिता से दस लाख रुपए की मांग की गई।

ममता का आरोप है कि वह वर्ष 2008 , 2009 , 2010 व 2015 में गर्भवती हुई लेकिन मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया। इतने वर्ष में प्रकाश मेरे पिता से कई बार लाखों रुपए ले चुका है। समाज में अपने पिता की प्रतिष्ठा को ध्यान में रख मैं प्रताड़ना को सहन करती रही।

Video: Rajasthan के Bhilwara में बेची जा रही लड़कियां, बेटियों की नीलामी पर भड़की BJP

दोनो ही परिवारों का है राजनीति में प्रभाव

जोगेश्वर गर्ग जालोर भाजपा के कद्दावर नेता हैं और क्षेत्र में प्रभावशाली है। वर्तमान में भाजपा से विधायक भी है। वहीं वर्ष 2018 में भोपालगढ़ से रालोपा के टिकट पर पुखराज गर्ग चुनाव लड़े और विजयी रहे। पुखराज रालोपा के प्रदेश अध्यक्ष भी है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान भाजपा प्रभारी अरूण सिंह बोले— प्रदेश में जंगलराज, गहलोत सरकार की उलटी गिनती शुरू

Rajasthan: लड़कियों की खरीद-फरोख्त मामले में मायावती ने गहलोत सरकार को घेरा