विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lumpy Virus: राजस्थान में लंपी से हजारों मवेशियों की मौत पर बवाल, गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में BJP का प्रदर्शन

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 01:43 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 02:09 PM (IST)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता आज सड़कों पर हैं। लंपी वायरस से हुई हजारों गायों की मौत को ...और पढ़ें

लंपी वायरस को लेकर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन (फोटो- एएनआई)
लंपी वायरस को लेकर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन (फोटो- एएनआई)

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान में लंपी वायरस (Lumpy Skin Disease) जमकर कहर बरपा रहा है। लंपी वायरस के कारण राज्य में हजारों गायों की जान जा चुकी है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा राज्य की गहलोत सरकार पर हमलावर है। राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता गहलोत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

जयपुर में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरे हैं। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई है। प्रदर्शनकारी गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस उन्हें रोकने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है।

बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया भी एक बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।

60 हजार से ज्यादा गायों की मौत

गौरतलब है कि राजस्थान में लंपी वायरस की वजह से बीते तीन महीने में 60 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8 लाख गोवंश लंपी से संक्रमित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 22 जिलों में लंपी चर्म रोग फैल चुका है। लंपी वायरस से हुई बड़ी संख्या में मौत की वजह से प्रदेश में दूध का उत्पादन भी घट गया है। दूध की कमी से कई जिलों में इसके दाम बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:

Lumpy Skin Disease: तीन साल पहले अफ्रीका से आया था वायरस, अब देश में महामारी के रूप में फैला

Lumpy Virus : जानिए क्या है लंपी वायरस, जिसे लेकर झारखंड में भी मचा है हड़कंप