Move to Jagran APP

Rajasthan: भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला

Rajasthan भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का जयपुर में पुतला जलाया। एनएसयूआइ ने केंद्र सरकार रूपी रावण का पूतला जलाया। वहीं विद्यार्थी परिषद ने डोटासरा का पुतला जलाया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 07:28 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 07:28 PM (IST)
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआइ और भाजपा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दशहरे के मौके पर अनूठा प्रदर्शन किया गया। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का जयपुर में पुतला जलाया। एनएसयूआइ ने जहां केंद्र सरकार रूपी रावण का पूतला जलाया। वहीं, विद्यार्थी परिषद ने महिला शिक्षकों को लेकर टिप्पणी करने वाले राज्य के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया। इस दौरान एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए पुतले को गायब कर दिया।

loksabha election banner

इस तरह बनी पुतला जलाने की रणनीति

इसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जल्दबाजी में दूसरा पुतला लेकर आए, जिसे विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जलाया गया। दरअसल, विद्यार्थी परिषद ने डोटासरा का पुतला जलाने का कार्यक्रम दो दिन पहले ही तय कर दिया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एनएसयूआइ ने केंद्र सरकर का पुतला जलाने की योजना बनाई। पुतला जलाने के दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हल्का विवाद भी हुआ, लेकिन पुलिस ने मामला शांत करा दिया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री हुशियार मीणा ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में आतंक मचा रखा है। छात्रों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं पर पिछले दिनों जानलेवा हमला होने का भी आरोप लगाया।

एनएसयूआइ ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

एनएसयूआइ के प्रदेश प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं से जो वादे कर के सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम रिकार्ड तोड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ सरकारी संपत्ति बेचने में जुटी है। ऐसे में रावण रूपी केंद्र सरकार का दशहरे के मौके पर पुतला जलाया। उधर, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी डोटासरा का पुतला जलाया। उल्लेखनीय है कि डोटासरा ने तीन दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि जिस स्कूल में महिला शिक्षक होती हैं, वहां काम नहीं होता। वह आपस में लड़ती है। प्रधानाध्यापक को सिर दर्द की गोली खानी पड़ती है। भाजपा महिला मोर्चा ने डोटासरा के इस बयान को महिलाओं का अपमान बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.