विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता बोले, वसुंधरा राजे को हटाओ, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 05 Feb 2018 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 05:09 PM (IST)

भाजपा में ओबीसी सेल के कोटा जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार में नेतृत्व बदलने की मांग की है।

भाजपा नेता बोले, वसुंधरा राजे को हटाओ, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र
भाजपा नेता बोले, वसुंधरा राजे को हटाओ, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र

v>जयपुर,[जागरण संवाददाता]।दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की हार के बाद भाजपा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। भाजपा में ओबीसी सेल के कोटा जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार में नेतृत्व बदलने की मांग की है।
चौधरी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में राज्य नेतृत्व के प्रति असंतोष पैदा होता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता वसुंधरा राजे के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं,लोगों के मन में पार्टी  के प्रति गहरा आक्रोष पैदा होता जा रहा है,लिहाजा वसुंधरा राजे इस्तीफा दे। इससे पहले भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने अलवर एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्रों एवं मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा की हार के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि प्रदेश की जनता चार साल के भ्रष्टाचार के शासन से परेशान हो चुकी है। केन्द्रीय नेतृत्व को मुख्यमंत्री को हटाकर नया नेतृत्व लाना चाहिए।