गाली-गलौज फिर सिर पर मारा भगौना, लाठी से तोड़ा पैर; सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की क्यों हुई पिटाई?
राजस्थान के बीकानेर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर युवक ने हमला कर दिया। युवक अधूरे जाति प्रमाण-पत्र पर ...और पढ़ें

युवक ने सरकारी स्कूल प्रिंसिपल पर लाठी से हमला किया (स्क्रीनग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने सरकारी स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल के साथ मार-पिटाई की। इस दौरान युवक ने लाठी से प्रिंसिपल का पैर तोड़ दिया। खबर के मुताबिक प्रिंसिपल ने बताया कि युवक नशे में था।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी जाति प्रमाण-पत्र के अधूरे दस्तावेजों पर साइन कराने आया था। जब प्रिंसिपल किशनाराम कायल ने उसे फॉर्म पूरा भरने को कहा तो वह भड़क गया। पहले उसने प्रिंसिपल के साथ गाली-गलौज की फिर चाय का भगौना फेंक दिया।
इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो लाठी से हमला कर दिया। उसने प्रिंसिपल को धमकी देते हुए कहा, 'मुझे मुकदमे का डर नहीं, जो करना है कर ले।' यह घटना 23 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में हुई।
प्रिंसिपल को आई गहरी चोट
जब प्रिंसिपल ने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो उसने पास में इंडक्शन पर रखा चाय का भगोना उठाकर सिर पर मारने की कोशिश की। बचाव के दौरान प्रिंसिपल ने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ में गहरी चोट आई। उन्होंने शोर मचाकर सहकर्मी विनोद कुमार पूनियां को बुलाया। स्टाफकर्मी बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। स्कूल गेट पर आकर गाली-गलौज करने लगा। प्रिंसिपल समझाने के लिए गेट तक जाने पर रामचंद्र ने लाठी से पैर पर हमला कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रिंसिपल किशनाराम कायल ने इस संबंध में शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने विरोध जताते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के कहा स्कूल परिसर में इस तरह की घटना चिंता का विषय है।
