पाकिस्तानी आतंकी को भारतीय सिम देने वाला युवक बीकानेर से गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बीकानेर पुलिस और एटीएस ने एक युवक अनिल कुमार को पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथियों को भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
-1785250238163_m.webp)
पाकिस्तानी आतंकी को भारतीय सिम देने वाला युवक बीकानेर से गिरफ्तार।
HighLights
बीकानेर पुलिस ने अनिल कुमार को किया गिरफ्तार।
पाकिस्तानी आतंकी को भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराया।
आतंकी उज्जेर से संपर्क में था आरोपित अनिल।
जागरण संवाददाता, जयपुर। बीकानेर पुलिस और एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के साथियों को भारतीय मोबाइल सिम कार्ड उपलब्ध करवाने के आरोप में एक युवक अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।
आरोपित बीकानेर के गौडूं गांव का रहने वाला है। वह लंबे समय से भट्टी के साथी उज्जेर के संपर्क में था। आरोपित अनिल ने 17 जुलाई को भारतीय मोबाइल सिम कार्ड को पाकिस्तान में एक्टिवेट करने के लिए वन टाइम पासवर्ड आतंकी के साथ शेयर किया था।
सुरक्षा एजेंसियों ने 18 जुलाई को अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके भट्टी व उसके साथियों के साथ संपर्क होने की बात सामने आई। अनिल ने जो सिम उज्जेर को भेजी, वह अब भी वहां सक्रिय है।
बीकानेर में बज्जू पुलिस थाना अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने कहा कि जांच में सामने आया है कि भट्टी गैंग के आतंकी उज्जेर ने अनिल से संपर्क किया था। उसने अनिल को अपने जाल में फंसाकर सिम हासिल की थी।
