विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान ऊर्जा संपन्न बनने की ओर अग्रसर

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:26 PM (IST)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान ऊर्जा संपन्न बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। विद्युत उत्पादन, सौर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में बिजली उत्पादन और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में ऐसा अभूतपूर्व बदलाव आया है जिससे राजस्थान ऊर्जा संपन्न बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। विद्युत उत्पादन क्षमता, सौर ऊर्जा, ट्रांसफार्मर क्षमता आवर्धन सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान सरकार ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की तुलना में कई गुना उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को निर्बाध और पर्याप्त बिजली सुनिश्चित हो रही हैं।

भजनलाल सरकार के कार्यकाल (दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2026 तक) में गत तीन वर्ष के दौरान कुल विद्युत उत्पादन क्षमता में 11,699 मेगावाट की भारी वृद्धि हुई है। जबकि गत सरकार के शुरुआती तीन वर्षों में (दिसंबर 2018 से अक्टूबर 2021 तक) यह वृद्धि मात्र 2,969 मेगावाट ही थी। इस प्रकार कुल उत्पादन क्षमता में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं, सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी राजस्थान ने नई बुलंदियों को छू रहा है। सितंबर 2026 तक सौर क्षमता में 28,302 मेगावाट का इजाफा हुआ है, जो कि पूर्ववर्ती सरकार के 3,984 मेगावाट की तुलना में लगभग सात गुना से भी अधिक है।

ट्रांसफार्मर क्षमता के आवर्धन में भी भाजपा सरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। सितंबर 2026 तक ट्रांसफार्मर क्षमता में 4,902 एमवीए की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पूर्व सरकार के 2,813 एमवीए से काफी अधिक है। वहीं अतिरिक्त उच्च वोल्टेज ट्रांसफार्मर क्षमता आवर्धन के मामले में वर्तमान सरकार के दौरान लगभग तीन गुना गति के साथ 12,619 एमवीए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि गत सरकार के समय यह 4,734 एमवीए रही थी।

सौर ऊर्जा से कृषि को जोड़ने वाली पीएम-कुसुम योजना के तहत भी अभूतपूर्व कार्य हुआ है। कुसुम घटक-ए के अंतर्गत वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 1,779 मेगावाट क्षमता स्थापित की जा चुकी है, जबकि पूर्व सरकार के दौरान यह आंकड़ा महज 9.5 मेगावाट था। इसके अतिरिक्त, कुसुम घटक-सी के तहत वर्तमान सरकार में अब तक 3,758 मेगावाट क्षमता विकसित की गई है, जबकि पिछली सरकार के समय इसकी क्षमता शून्य थी।

भजनलाल सरकार ने विद्युत वितरण और प्रसारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य में 400/220/132 केवी के 64 नए ग्रिड सब-स्टेशन स्थापित किए हैं, जबकि पिछली सरकार के दौरान ऐसे 27 सब-स्टेशन ही स्थापित हो सके थे। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33 केवी के 542 नए सब-स्टेशन का निर्माण किया गया है, जबकि गत सरकार में यह संख्या 486 तक ही पहुंची थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।