Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत दिल्ली में राहुल और सोनिया गांधी के साथ सत्ता व संगठन में बदलाव पर करेंगे मंथन

सीएम गहलोत 16 अक्टूबर को दिल्ली जा रहे हैं। गहलोत 18 अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। लेकिन इससे पहले 17 अक्टूबर को गहलोत का कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल के साथ बैठक का कार्यक्रम है।

By Priti JhaEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 02:24 PM (IST)
अशोक गहलोत दिल्ली में राहुल और सोनिया गांधी

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान सत्ता और संगठन में बदलाव की कवायाद एक बार फिर शुरू होने की उम्मीद है। राज्य की अशोक गहलोत सरकार दिसंबर में 3 साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस विधायकों के साथ ही सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय व बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी आलाकमान पर दबाव बढ़ा दिया है।

loksabha election banner

सीएम गहलोत 16 अक्टूबर को दिल्ली जा रहे हैं। गहलोत 18 अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। लेकिन इससे पहले 17 अक्टूबर को गहलोत का कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल के साथ बैठक का कार्यक्रम है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली यात्रा के दौरान वह प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों पर चर्चा करेंगे । इस चर्चा में तय नामों पर राहुल गांधी की अनुमति मिलने के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। गहलोत के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सीएम ने अपने स्तर पर पूरी कवायद कर ली है।

माकन ने भी राज्य के नेताओं से चर्चा करने के बाद सत्ता और संगठन में समायोजित किए जाने वाले नामों की सूची तैयार की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने खेमे के नामों की सूची राहुल, वेणुगोपाल और माकन को काफी पहले ही सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार गहलोत 4 दिन दिल्ली में रहेंगे। दिल्ली यात्रा के दौरान गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे ।

सूत्रों के अनुसार गहलोत और माकन में आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में स्थान देने पर सहमति बनी है। हालांकि कई नामों पर मतभेद भी है। जिन नामों पर सहमति नहीं बन रही है, उनका फैसला राहुल गांधी के स्तर पर होगा। सूत्रों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर गिरिजा व्यास, राज्य विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता रामेश्वर डूडी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज, दिनेश खोडनिया औ बृज किशोर शर्मा को केबिनेट मंत्री का दर्जा देकर बोर्ड एवं निगम का चेयरमैन बनाए जाने पर सभी स्तर पर सहमति बनी है।

10 माह बाद दिल्ली जाएंगे गहलोत

उल्लेखनीय है कि गहलोत दिसंबर 2020 के बाद पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण वह दिल्ली नहीं जा सके थे। पिछले माह मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर राहुल, वेणुगोपाल व माकन से चर्चा के लिए उन्हे दिल्ली जाना था। लेकिन दिल्ली जाने के तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उनके हार्ट में ब्लॉकेज की जानकारी मिली और उन्हे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। गहलेात की एंजियोप्लास्टी हुई है। इसी बीच बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले दो विधायकों वाजिब अली और लाखन मीणा ने कहा,मंत्री बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार टलने के कई कारण हैं । लेकिन अब शीघ्र यह काम होने की उम्मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.