Move to Jagran APP

Rajasthan: अशोक गहलोत बोले-यूपी व एमपी में निर्दोषों पर चले बुलडोजर, करौली में माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश

Rajasthan अशोक गहलोत ने भाजपा सरकारों पर निर्दोष लोगों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में निर्दोष लोगों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करौली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 18 Apr 2022 09:48 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2022 09:48 PM (IST)
Rajasthan: अशोक गहलोत बोले-यूपी व एमपी में निर्दोषों पर चले बुलडोजर, करौली में माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश
अशोक गहलोत बोले, यूपी और एमपी में निर्दोषों पर बुलडोजर चले। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश (यूपी) और मध्य प्रदेश (एमपी) में दंगों के बाद बुलडोजर चलाए जाने पर कहा कि पता नहीं देश किस दिशा में जा रहा है। अशोक गहलोत ने भाजपा सरकारों पर निर्दोष लोगों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में निर्दोष लोगों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करौली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। करौली दंगे के मुद्दे को लंबा खींचा जा रहा है। विधानसभा चुनाव तक माहौल बनाए रखना चाहते हैं। अशोक गहलोत सोमवार को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की जयपुर में हुई कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

कहा, धर्म के नाम पर की जा रही है राजनीति

इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि करौली मुद्दे को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही तैयारी शुरू हो गई हैं, इसलिए भाजपा के नेता माहौल बना रहे हैं। यह खतरनाक माहौल है। धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सत्ता में बैठे लोग चुनाव जीतकर तो आ गए, लेकिन उनका लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं है। हिंसा करने वाले असामाजिक तत्व हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर झगड़े करवाकर चुनाव जीतना आसान है, लेकिन चुनाव जीतना ही सबकुछ होता है क्या, इसके अलावा भी बहुत कुछ होता है।

गौरतलब है कि करौली में नवसंवत्सर (दो अप्रैल) के मौके पर हिंदू संगठनों की बाइक रैली पर हुए पथराव और उपद्रव के बाद अब माहौल शांत होने लगा है। हिंसा के बाद करौली में दो अप्रैल को कर्फ्यू लागू किया गया था। करौली में 15 दिन तक कर्फ्यू लागू रहा। रविवार को कर्फ्यू हटा दिया गया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू खत्म होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने दो दिन पहले ही कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी थी। अब कर्फ्यू समाप्त होने ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। शादियों का सिलसिला शुरू होते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.