विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगर सोनिया गांधी प्रस्ताव दें, तो क्या मैं मना कर दूंगा?' गहलोत का कांग्रेस पर बड़ी साजिश का आरोप

Published: Sun, 07 Jun 2026 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:06 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनने से रोकने की साजिश रची गई थी। ...और पढ़ें

गहलोत का कांग्रेस पर बड़ी साजिश का आरोप (फोटो-पीटीआई)

गहलोत का कांग्रेस पर बड़ी साजिश का आरोप (फोटो-पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'मुझे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से रोकने की साजिश हुई थी। मैं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहता था, मैं क्यों मना करता।'

अशोक गहलोत ने आगे कहा, 'स्थितियां ऐसी बना दी गईं अचानक पर्यवेक्षक जयपुर आ गए, मैं बदनाम हो गया कि मैं सीएम पद नहीं छोड़ना चाहता। पूरे देश में यह संदेश गया कि गहलोत सीएम बने रहता चाहते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। लेकिन मैं अब यह कैसे समझाऊं कि मेरे खिलाफ गलत माहौल बना दिया गया था।'

गहलोत का कांग्रेस पर बड़ी साजिश का आरोप

गहलोत ने रविवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'साल 2020 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे हुए सियासी संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार है। 25 सितंबर, 2020 का घटनाक्रम तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उस व्यक्ति के खिलाफ हुआ था, जिसका नाम (सचिन पायलट) चल गया था कि वे सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।'

गहलोत ने बताया, 'यह घटनाक्रम आलाकमान के खिलाफ बगावत नहीं, बल्कि पायलट के खिलाफ थी। विधायक नहीं चाहते थे कि पायलट सीएम बने, यह अब भी मुद्दा बना हुआ है। यह माहौल बनाया गया था कि गहलोत सीएम पद से जा रहे हैं।'

'पायलट को सीएम नहीं बनाना चाहते थे विधायक'

अशोक गहलोत ने बताया, 'भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश हुई थी, हम (कांग्रेस विधायक ) होटलों में बंद रहे। उस समय हमने कहा था कि चाहे हम में से किसी भी विधायक को सीएम बना दो, लेकिन पायलट नहीं बनने चाहिए।'

गहलोत ने कहा, 'उस समय आलाकमान की ओर से भेजे गए मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन विधायक दल की बैठक तत्काल बुलाकर एक पंक्ति का फैसला प्रस्ताव पारित करवाना चाहते थे, जिसमें लिखा होता कि विधायक दल के नेता का फैसला तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ा गया।'

गहलोत बोले, 'मैंने दोनों नेताओं से एक दिन बाद बैठक बुलाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। मैंने सोनिया से मिलकर माफी मांगी।'

यह भी पढ़ें- कावेरी विवाद: तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच फंसी कांग्रेस, मेकेदातु परियोजना बनी नई राजनीतिक परीक्षा