विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Politics : अरुण सिंह ने कहा, राजस्थान के युवा यूपी में बताएंगे कांग्रेस की हकीकत

By Vijay KumarEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 10:58 PM (IST)

प्रियंका पर झूठे वादे करने का आरोप लगााया। राजस्थान के युवा यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर समझाएंगे कांग्रेस शासित ...और पढ़ें

Rajasthan Politics : भाजपा राजस्थान के युवाओं को उत्तरप्रदेश (यूपी) लेकर जाएगी ।
Rajasthan Politics : भाजपा राजस्थान के युवाओं को उत्तरप्रदेश (यूपी) लेकर जाएगी ।

 जागरण संवाददाता, जयपुर : भाजपा राजस्थान के युवाओं को उत्तरप्रदेश (यूपी) लेकर जाएगी । यह युवा राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की वादा खिलाफी के बारे में यूपी के मतदाओं को बताएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने सत्ता में आने पर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू करने, किसानों का कर्ज माफ करने सहित कई बड़े-बड़े वादे किए थे । लेकिन इनमें से अधिकांश वादे पूरे नहीं हो सके हैं ।

राज्य में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं

राजस्थान में दलितों पर भी अत्याचार बढ़े हैं । अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में भी इसी तरह के वादे कर रही है । प्रियंका गांधी खुद को दलितों का हितैषी बताने में जुटी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवा यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के मतदाओं को समझाएंगे कि कांग्रेस शासित राज्य में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस शासित में नहीं मिली किसी वर्ग को राहत

महिलाओं और किसानों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस सरकार आपसी झगड़ों में व्यस्त है । जब कांग्रेस शासित राजस्थान में ही किसी भी वर्ग को राहत नहीं मिली तो प्रियंका गांधी यूपी में वादे क्यों कर रही है। प्रियंका गांधी को पहले गहलोत सरकार से वादे पूरे करने के लिए कहना चाहिए ।

दलितों को यूपी के कई जिलों में भेजने की योजना

राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह बेरोजगार संगठनों से जुड़े युवाओं के साथ ही दलितों को भी यूपी के विभिन्न जिलों में भेजे जाने की योजना तैयार की है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से कहा है कि वह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के स्थान पर स्वतंत्र युवाओं को यूपी भेजने का प्रबंध करें । उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में बेहद कमजोर हालत में है । प्रियंका झूठे वादे कर रही है।

युवा प्रियंका की सभाओं में जाकर जवाब मांगेंगे

उधर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि राज्य के बेरोजगार युवक प्रियंका गांधी की सभाओं में जाकर गहलोत सरकार से वादा पूरा कराने की मांग करेंगे । राज्य के बेरोजगार यूपी में प्रियंका गांधी की प्रत्येक सभा में जाएंगे और अपनी मांगों को लेकर उनसे जवाब मांगेंगे । उल्लेखनीय है कि सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया तेज करने,शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े की सीबीआई से जांच कराने सहित कई मांगों को लेकर यादव के नेतृत्व में जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरना दिया जा रहा है।