Move to Jagran APP

पूर्व विधायक का आरोप, बलवंत सिंह पर दबाव बना रही है गहलोत सरकार, चिकित्सा मंत्री ने किया इंकार

ज्ञानदेव आहुजा ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत सरकार ने गलवन घाटी के संघर्ष में घायल हुए सेना के जवान सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह पर बयान बदलने का दबाव बना रही है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 03:25 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 04:46 PM (IST)
पूर्व विधायक का आरोप, बलवंत सिंह पर दबाव बना रही है गहलोत सरकार, चिकित्सा मंत्री ने किया इंकार
पूर्व विधायक का आरोप, बलवंत सिंह पर दबाव बना रही है गहलोत सरकार, चिकित्सा मंत्री ने किया इंकार

जयपुर, जागरण संवाददाता। लद्धाख की गलवन घाटी में चीनी सेना के साथ हुई भारतीय सैनिकों की झड़प और उसके बाद के हालात को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने गलवन घाटी के संघर्ष में घायल हुए सेना के जवान सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह पर बयान बदलने का दबाव बना रही है।

loksabha election banner

गहलोत सरकार ने बलवंत सिंह के घर पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को भेजा, जिसके कारण वे भूमिगत हो गए। आहूजा ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक बलवंत सिंह की सुरक्षा में है। उन्होंने कहा कि मुझे बलवंत सिंह कहां है, इस बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि किसी को उनके बारे में नहीं बताया जाए।

उल्लेखनीय है कि बलवंत सिंह ने एक वीडियो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से गलवन घाटी मामले में राजनीति नहीं करने की बात कही थी। इससे पहले राहुल गांधी ने बलवंत सिंह का एक वीडियो ट्वीट कर सरकार से पूछा था कि हमारे जवानों को निहत्थे क्यों भेजा गया था।

लद्धाख की गलवन घाटी में चीनी सेना के साथ हुई भारतीय सैनिकों की झड़प और उसके बाद के हालात को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने गलवन घाटी के संघर्ष में घायल हुए सेना के जवान सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह पर बयान बदलने का दबाव बना रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को गलवन घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए थे, वहीं कुछ घायल हुए थे। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया था। उधर राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने कहा कि आहूजा इस मुद्ददे को लेकर बेवजह राजनीति कर रहे हैं। राज्य सरकार ने किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.