विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजमेर में 'स्पेशल 26' स्टाइल में सनसनीखेज चोरी, नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर 13 मिनट में उड़ाए 2 करोड़ के जेवर

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:45 PM (GMT+05:30)

अजमेर में 'स्पेशल 26' फिल्म की तर्ज पर सात बदमाशों ने आयकर अधिकारी बनकर एक कारोबारी के घर से लगभग दो करोड़ रुपये के जेवर चुरा लिए।

अजमेर में बदमाशों ने इनकम टैक्स बनकर 2 करोड़ के जेवर चोरी चुराए (एआई फोटो)

अजमेर में बदमाशों ने इनकम टैक्स बनकर 2 करोड़ के जेवर चोरी चुराए (एआई फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में आरोपितों ने फिल्म स्पेशल छब्बीस की तर्ज पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि यह फिल्म 1987 में मुंबई के ओपेरा हाउस में हुई एक असली डकैती की घटना से प्रेरित है, जहां एक शातिर गिरोह ने आयकर अधिकारी बनकर एक नामचीन जौहरी की दुकान पर छापा मारा था। ठीक उसी तर्ज पर अजमेर में सात आरोपितों ने एक कारोबारी के घर से करीब दो करोड़ रुपये के जेवर चोरी कर लिए।

स्कॉर्पियो कार से पहुंचे आरोपितों ने महज 13 मिनट में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सात लोग स्कार्पियो से कारोबारी अनिल माहेश्वरी के घर पहुंचे। घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने के बाद वे खुद को आयकर अधिकारी बताकर अंदर घुस गए। उस समय अनिल माहेश्वरी अपने छोटे भाई के साथ कार्यालय गए हुए थे।

आरोपितों ने सफेद कपड़े पहन रखे थे। दो आरोपितों के हाथ में कागजात और फाइलें थीं, जबकि एक व्यक्ति ने सफेद दस्ताने पहन रखे थे। इस तरह वे घरवालों को अधिकारी होने का विश्वास दिलाकर अंदर दाखिल हुए और तलाशी के बहाने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपितों ने कारोबारी के पुत्र से जांच के नाम पर तिजोरी वाले कमरे में चलने को कहा। इसके बाद धमकाकर तिजोरी में रखे चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का हार, दो कड़े और अन्य कीमती सामान ले गए।

आरोपितों ने परिवार के लोगों को इस कदर डरा दिया कि वे विरोध नहीं कर सके। आरोपितों के घर से निकलने के बाद स्वजन ने अनिल माहेश्वरी को फोन कर घटना की जानकारी दी।

नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- न दरवाजा टूटा, न ताला... अलमारी से गायब हो गए 26 लाख के गहने; 17वीं मंजिल पर कैसे हुई 'हाईटेक' चोरी?