विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैदियों को घर ले जाकर करवाती थी सफाई, अजमेर की महिला जेलर गिरफ्तार

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:56 PM (IST)

अजमेर की महिला जेलर दिव्या चौधरी को कैदियों से अपने घर की सफाई करवाने के आरोप में कोटा से गिरफ्तार ...और पढ़ें

जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से किया गया गिरफ्तार।

जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से किया गया गिरफ्तार।

HighLights

  1. जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से किया गया गिरफ्तार।

  2. महिला कैदियों से अपने अजमेर फ्लैट की सफाई करवाती थी।

  3. नियमों के विपरीत बंदियों को जेल से बाहर ले गई।

राज्य ब्यूरो, जयपुर। अजमेर की महिला जेल में बंद कैदियों से अपने घर की सफाई करवाने के मामले में जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जेल में बंद महिला बंदियों से अपने अजमेर स्थित फ्लैट की सफाई करवाती थी। दो महिला बंदियों ने पुलिस को दिए बयान में जेलर के कारनामों का खुलासा किया है। इस मामले में जेल प्रहरी सोनिया फरार हैं।

पुलिस उप अधीक्षक शिवम चौधरी ने बताया कि जेलर ने महिला बंदियों को नियमों के विपरीत बिना निर्धारित प्रक्रिया तय किए जेल से बाहर लेकर गई थीं। मामला 12 जुलाई, 2026 का है। दिव्या ने सोनिया के साथ मिलकर जेल बंदियों को बाहर ले जाने की योजना बनाई थी।

आरोप है कि जेल के मुख्य प्रहरी ने इसका विरोध किया तो उसका धमकाया गया था। दो महिला बंदियों को एक से अधिक बार जेल से बाहर लेकर गई थी। इनमें एक आजीवन कारावास कारावास की सजा काट रही किरण और एक अन्य शामिल है। मामला सार्वजनिक होने पर दिव्या को निलंबित करते हुए जांच पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने बुधवार को दिव्या को गिरफ्तार कर लिया। जेल के मुख्य प्रहरी महिपाल ने 5 अगस्त, 2026 को दिव्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान:जयपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या और मारपीट का गंभीर आरोप