विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान:जयपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या और मारपीट का गंभीर आरोप

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:00 AM (IST)

जयपुर में पुलिस पूछताछ के लिए लाए गए 19 वर्षीय युवक ऋतुराज की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें

जयपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

जयपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। पुलिस थाने में पूछताछ के लिए लाए गए 19 वर्षीय युवक ऋतुराज की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां का आरोप है कि पुलिस की मारपीट से बेटे की जान चली गई। वहीं उनका आरोप है कि पुलिस ने धमकाते हुए 5 लोगों पर जबरन मुकदमा भी दर्ज करवाया।

दरअसल, 20 सितंबर को मुहाना थाने में पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। अस्पताल में 15 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के मंदसौर का निवासी था।

पुलिस ने पास्टमार्टम हाउस में शव को रखवा दिया है। युवक को क्या बीमारी थी और मौत किस कारण हुई। इस बारे में पुलिस ने आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।