हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जर्मनी से दिल्ली आ रहा था एअर इंडिया का विमान
फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा ...और पढ़ें
HighLights
बम की धमकी के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया विमान
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट का रूट बदलकर उसे तुरंत जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल विमान गहन जांच की जा रही है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बम की धमकी के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 787-9 विमान से संचालित फ्लाइट AI2030 ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की और सुरक्षा जांच के लिए उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया है।
मालवीय नगर के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस शिव दयाल ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में जानकारी दी थीफ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2030 को हाईजैक की आशंका वाले सिक्योरिटी अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और उसे सिक्योरिटी जांच के लिए ले जाया गया। अलर्ट की जांच जारी है।
पायलट ने दबाया हाईजैक कोड
समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पायलट ने हाईजैक अलर्ट कोड का इस्तेमाल किया। शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि जब विमान मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (FIR) में था, तब पायलट ने 'स्क्वाक कोड 7500' दबाया, यह कोड हाईजैकिंग या गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है।
हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि पायलट ने गलती से हाईजैक अलर्ट वाला बटन दबा दिया, हाईजैक की सूचना मिलते ही जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दोबारा सिक्योरिटी चैक के बाद विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
रात 9:15 बजे भरी थी उड़ान
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही फ्लाइट रात 9:15 बजे उड़ान भरी थी। सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचनी थी। इससे पहले बम की सूचना मिलने के बाद उसे जयपुर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अभी नहीं की पुष्टि।
सभी यात्रियों और उनके सामान की अभी पूरी तरह से फिजिकल स्क्रीनिंग और सिक्योरिटी प्रोफाइलिंग की जा रही है। जयपुर में मौजूद एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की ग्राउंड टीमें, एयरपोर्ट सिक्योरिटी एजेंसियां और लोकल पुलिस ने आइसोलेशन बे वाले इलाके की घेराबंदी कर दी है और विमान की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर रही हैं।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नई दिल्ली में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें- 7500, 7600 या 7700... विमान में कब कौन-सा कोड दिया जाता है और क्या होता है इनका मतलब?
