बेहद शर्मनाक: मानवता हुई शर्मसार, 90 साल की बीमार बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात में 25 वर्षीय युवक ने 90 साल की बीमार बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया है।
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात में 25 वर्षीय युवक ने 90 साल की बीमार बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भरतपुर जिले की कलसाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने बताया यह शर्मनाक वारदात बयाना थाना इलाके में हुई। वहां 25 वर्षीय युवक दलबीर गुर्जर ने 90 वर्षीय वृद्धा के साथ शुक्रवार रात को दुष्कर्म किया। वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। उसका बेटा बाहर गया हुआ था और बहू खेत पर थी। उसी दौरान आरोपी दलबीर आया और उसने वृद्धा से दुष्कर्म किया। वृद्धा बीमार रहती है, उसका वजन भी बेहद कम बताया जा रहा है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा को बयाना लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने देर रात आरोपित दलबीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित दलबीर को शराब की लत है। शुक्रवार रात भी उसने शराब के नशे में महिला के साथ दुष्कर्म किया।
वहीं दूसरी और उल्लेखनीय है कि भरतपुर जिले के ही सीकरी थाना इलाके में चार दिन पहले 4 साल की बच्ची अपने घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक लड़का वहां आया और मासूम को उठाकर ले गया। बाद में मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया था। मासूम के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव की एक महिला ने उसे लहूलुहान हालत में घर पहुंचाया। बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप