Move to Jagran APP

10 महिलाओं के साथ 68 लड़कियां रेस्क्यू, होटल में कैद करने के रखा था

राजस्थान के राजसमंद में एक होटल से 68 लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। इनमें से 20 लड़कियां नाबालिग है,जिनकी उम्र 12 से 16 साल है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 04:01 PM (IST)
10 महिलाओं के साथ 68 लड़कियां रेस्क्यू,  होटल में कैद करने के रखा था
10 महिलाओं के साथ 68 लड़कियां रेस्क्यू, होटल में कैद करने के रखा था

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के राजसमंद में एक होटल से 68 लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। इनमें से 20 लड़कियां नाबालिग है,जिनकी उम्र 12 से 16 साल है। सभी लड़कियों को होटल में छिपा कर रखा गया था।

loksabha election banner

इन लड़कियों के साथ 10 महिलाएं भी मिली है।रेस्क्यू करवाई गई लड़कियां राजस्थान के अतिरिक्त बिहार,झारखण्ड़,पश्चिम बंगाल और आसाम के विभिन्न जिलों की रहने वाली है। होटल में इन लड़कियों को पिछले 10 दिन से छिपा कर रखा गया था। होटल से मिली 10 महिलाओं से प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि इन लड़कियों का धर्म के नाम पर ब्रेन वॉश किया जा रहा था।

इन लड़कियों और महिलाओं को होटल के 14 कमरों में ठहराया गया था। लड़कियों और महिलाओं को होटल से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। इन लड़कियों और महिलाओं पर निगरानी के लिए दो लोग तैनात थे। होटल और के पास ही ब्रहमाकुमारी का आश्रम भी है। होटल और आश्रम का एक ही रास्ता है। होटल से 50 कदम दूर ही दाती महाराज का आश्रम होने के कारण पुलिस इस मामले को दाती महाराज से जोड़कर भी जांच कर रही है । होटल में कार्यरत कुछ लोगों ने पुलिस को इन लड़कियों के ब्रहमाकुमारी आश्रम से जुड़ी होने की बात कही,वहीं कुछ लोगों का कहना था कि ये लड़कियां दाती महाराज के पाली जिले के आलावास आश्रम की है ।

इन लोगों ने बताया कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम और राजस्थान महिला आयोग की जांच के चलते इन लड़कियों को यहां रखा गया था । हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी तक अधिकृत रूप से बोलने को तैयार नहीं है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद अधिकृत तौर पर कहा जा सकेगा। पुलिस दाती महाराज के आश्रम,ब्रहमाकुमारी आश्रम और मानव तस्करी की संभावना आदि बिन्दुओं को जोड़कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार राजसमंद के राजनगर स्थित होटल राजमहल में पिछले 10 दिन से लड़कियों को रखा गया है। मुखबीर से इस बारे में मिली सूचना के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस के साथ मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य भी मौजूद थे। होटल प्रबंधन से लड़कियों के बारे में पूछताछ जारी है और होटल को सीज कर दिया गया है। पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने लड़कियों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया है । बाल कल्याण समिति के पास अब ये लड़कियां रहेंगी ।

राजेन्द्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद बृहस्पतिवार तक सब कुछ साफ हो जाएगा,फिलहाल लड़कियों को बाल कल्याण समिति के पास सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.