राजस्थान के चूरू में मिड-डे-मील में मिली छिपकली, खाना खाने से 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
राजस्थान के चूरू जिले के सुरवास सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील खाने के बाद 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खाने ...और पढ़ें
-1791644750245_m.webp)
मिड-डे-मील में मिली छिपकली (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
HighLights
चूरू में मिड-डे-मील खाने से 60 बच्चे बीमार पड़े।
भोजन में छिपकली मिलने के बाद तबीयत बिगड़ी।
बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब ठीक हैं।
जागरण संवाददाता, जयपुर । राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सुरवास सरकारी स्कूल में शनिवार को मिड-डे-मील खाने के बाद 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल में बच्चे एक साथ बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी छात्र की प्लेट में खाना परोस रहा था, तभी भोजन में छिपकली दिखाई दी।
इसके कुछ ही समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टी, दस्त और घबराहट जैसी शिकायतें होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे।
ब्लाक शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह के अनुसार, स्कूल में कुल 107 बच्चों ने मिड-डे-मील खाया था, जिनमें से 60 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी।
अस्पताल अधीक्षक डा. पुरुषोत्तम करवा ने बताया कि देर शाम तक 57 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज जारी है। किसी भी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं है।
