विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में 5 हजार रोड़वेज बसों के पहिए थमे,कर्मचारी हड़ताल पर

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 17 Sep 2018 02:10 PM (IST)

राजस्थान में रविवार रात 12 बजे से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसी के साथ प्रदेश भर में चलने ...और पढ़ें

राजस्थान में 5 हजार रोड़वेज बसों के पहिए थमे,कर्मचारी हड़ताल पर
राजस्थान में 5 हजार रोड़वेज बसों के पहिए थमे,कर्मचारी हड़ताल पर

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में रविवार रात 12 बजे से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसी के साथ प्रदेश भर में चलने वाली रोडवेज की करीब 4 हजार 716 बसों के पहिए थम गए है। इस हड़ताल के समर्थन में जयपुर के लो-फ्लोर बस कर्मचारी भी हड़ताल है और इसके चलते जयपुर की 300 लो-फ्लोर बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।

रोडवेजकर्मियों और परिवहन मंत्री यूनुस खान के बीच वार्ता हुई लेकिन समझौता नहीं हो सका। सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर गए रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है। प्रदेश के करीब 10 लाख यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी और यदि सरकार और रोडवेज कर्मचारियों के बीच बात नहीं बनी तो चक्का जाम हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।

रोडवेजकर्मियों का आरोप है कि इस हड़ताल की बड़ी वजह सरकार की वादा खिलाफी है। जुलाई माह में तीन दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने संयुक्त मोर्चे से समझौता किया था। उसकी पालना नहीं होने से फिर से हड़ताल की नौबत आ गई।

भूख हड़ताल भी है जारी

वहीं, आंदोलन कर रहे राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की भूख हड़ताल पहले से जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे कुछ कर्मचारियों की रविवार को तबियत बिगड़ गई लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

सचिन पायलट बोले,सीएम को समय नहीं है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने रोड़वेज कर्मचािरयों की हड़तालके लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि जनता के वोटों से बनी सरकार की मुखिया को कर्मचारियों से बात करने का समय नहीं है। अब हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है । 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।