यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan: शपथ लेने के बाद एक्शन मोड में भजन लाल, RAS अधिकारी योगेश को बनाया OSD और गहलोत के अफसरों की छुट्टी की!
राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के एक दिन बाद नौकरशाही में तब्दीली हुई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी योगेश ...और पढ़ें

HighLights
- 2008 बैच के आरएएस अधिकारी हैं योगेश श्रीवास्तव
- कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया
पीटीआई, जयपुर। राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के एक दिन बाद नौकरशाही में तब्दीली हुई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का ऑफिसर्स ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) बनाया गया है।
कौन हैं योगेश श्रीवास्तव?
2008 बैच के आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव 14 दिसंबर से एपीओ थे। इससे पहले वह राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उप सचिव रहे हैं। बता दें कि कार्मिक विभाग (DOP) ने शनिवार को एक आदेश जारी कर योगेश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया।
उधर, मुख्यमंत्री भजन लाल ने चार आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाने के लिए एपीओ कर दिया। जिनमें अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका, सचिव गौरव गोयल और आरती डोगरा और विशेष सचिव राजन विशाल शामिल हैं।
.jpg)
भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन आईएएस अधिकारियों को अस्थायी प्रभार दिया गया। टी रविकांत को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव, आनंदी को सचिव का प्रभार दिया गया, जबकि डॉ सौम्या झा को अस्थायी रूप से संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
