राजस्थान: सुबह की सैर पर निकले छह लोगों को वाहन ने कुचला, सभी की मौत
Road Accident in Rajasthan. राजस्थान में सुबह की सैर पर निकले छह लोगों को वाहन ने कुचल दिया। हादसे में सभी की मौत हो गई।
By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 06:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के भरतपुर के कुम्हेर कस्बे में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने सुबह की सैर पर निकले छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा कुम्हेर में धनवाड़ा रोड पर सुबह करीब पांच बजे हुआ।
पुलिस के मुताबिक, कुम्हेर के गुदड़ी मोहल्ले में रहने वाले छह लोग सुबह सैर पर निकले थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी को वहां से भगा ले गया। बताया जा रहा है कि हादसा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के कारण हुआ। घटना से नाराज लोगों ने अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया और जाम हटवाया।
हादसे में रघुवर दयाल बघेल, प्रेमसिंह बघेल, निरोती सैनी, मख्खन नागर, हरि और रामेश्वर बघेल की मौत हो गई। राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें