विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी गौशाला में 150 गायों की मौत

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 07 Jul 2017 02:44 PM (IST)

उदयपुर नगर निगम की ओर से संचालित तितरडी गौशाला पिछले छह माह में 150 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है।

सरकारी गौशाला में 150 गायों की मौत
सरकारी गौशाला में 150 गायों की मौत

जयपुर, [जागरण संवाददाता]। जयपुर के बाद अब उदयपुर स्थित सरकारी गौशाला में गायों की मौत का मामला सामने आया है। उदयपुर नगर निगम की ओर से संचालित तितरडी गौशाला पिछले छह माह में 150 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है।

नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते गायों की मौत का सिलसिला निरंतर जारी है। गायों की देखभाल नहीं होने और समय पर चारा-पानी नहीं देने के कारण गायों की मौत का सिलसिला प्रारम्भ हुआ जो अब भी जारी है। यहां प्रतिदिन दो से तीन गायों की मौत हो रही है। बीमार गायों का इलाज नहीं होने की बात भी सामने आई है।

 

जानकारी के अनुसार इस गौशाला में 250 गायें रखने की क्षमता है,लेकिन यहां क्षमता से अधिक 350 गायें रखी गई है। गाय के साथ बछड़े भी है। गौशाला में गायों की देखभाल के लिए एक करोड़ रूपए प्रति माह खर्च होता है,वहीं एक दर्जन कर्मचारी तैनात है,लेकिन फिर भी सुध नहीं ले पाने के कारण गायों की मौत का सिलसिला जारी है।

उदयपुर नगर निगम के महापोर चन्द्र सिंह कोठारी का कहना है कि मृतक गायों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और फिर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गायों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि कहां लापरवाही रही।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जयपुर स्थित सरकारी गौशाला में छह माह के दौरान 500 से भी अधिक गायों की मौत हुई थी। गायों की मौत का मामला राजस्थान विधानसभा से लेकर दिल्ली संसद तक उठा था। इस मामले में आठ अधिकारी और कर्मचारी निलम्बित हुए थे। 

 

यह भी पढ़ेंः 13वें दिन भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार, आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराए सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।