Move to Jagran APP

युवा कांग्रेस चुनाव में युवाओं का जोश पड़ा फीका, नहीं लगी लंबी कतारें

यूथ कांग्रेस चुनाव में युवाओं का जोश बहुत फीका रहा। यूथ हॉस्टल तरनतारन में वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग शुरू हुई जो दोपहर तीन बजे संपन्न हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 07:13 PM (IST)
युवा कांग्रेस चुनाव में युवाओं का जोश पड़ा फीका, नहीं लगी लंबी कतारें
युवा कांग्रेस चुनाव में युवाओं का जोश पड़ा फीका, नहीं लगी लंबी कतारें

अभिषेक जोशी, तरनतारन : यूथ कांग्रेस चुनाव में युवाओं का जोश बहुत फीका रहा। यूथ हॉस्टल तरनतारन में वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे संपन्न हो गई। इस चुनाव में सबसे अधिक पोलिंग विधानसभा हलका पट्टी की रही, जबकि सबसे कम विधानसभा हलका खेमकरण में रही। युवा कांग्रेस चुनाव : हलके में हुई वोटिंग

loksabha election banner

विस हलका वोटर मतदान

पट्टी 1950 622

खडूर साहिब 417 190

तरनतारन 398 103

खेमकरण 232 141

इतने वोट पड़े : वीरवार को यूथ हॉस्टल में दोपहर तीन बजे तक कुल 2997 में से 1056 वोट पोल हुए।

पांच-पांच वोट डाले गए : प्रत्येक वोटर के लिए पांच-पांच वोट डालने का प्रबंध किया गया था। इनमें एक वोट प्रदेश अध्यक्ष के लिए, दूसरा वोट प्रदेश महासचिव, तीसरा वोट जिला अध्यक्ष, चौथा वोट जिला महासचिव और पांचवा वोट विधानसभा समिति के लिए था।

यह है उम्मीदवार : जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव लिए हरमन सेखों, निशान सिंह, कंवरपाल सिंह, जोधबीर शर्मा, रमनदीप कौर चुनाव मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए सुरिंदर मल्होत्रा, गुरप्रीत गोल्डी ठक्करपुरा, सूरज प्रकाश पट्टी, सुखदीप सिंह पट्टी, प्रदीप धालीवाल और जसकीरत सिंह चुनाव में हैं। इसी प्रकार पंजाब यूथ कांग्रेस महासचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह सिद्धू, मलकीत सिंह मल्लू चुनाव मैदान में उतरे हैं।

सुरक्षा के प्रबंध : ्रवोटिंग करवाने के लिए नई दिल्ली से विशेष टीम पहुंची, जिसकी अगुआई डीआरओ नटवर सिंह ने की। इस मौके आरओ सतबीर सिंह, पीओ केश्व देव सिंह, मुकेश कुमार, सोनू कुमार और प्रेम सिंह कंबोज शामिल थे। लोकतंत्र ढंग से हुआ है चुनाव : जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरमन सेखों, महासचिव पद के प्रत्याशी धालीवाल, एनएसयूआइ नेता स्टालनजीत सिंह विस्की सिद्धू, यश शर्मा, रितिक अरोड़ा और मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि ये चुनाव लोकतंत्र ढंग से करवाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखती आई है। चुनाव से पहले लंबी प्रक्रिया से गुजरते हुए वोटर बनाए गए थे।

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने की सुरक्षा की निगरानी

यूथ हॉस्टल के बाहर पंजाब पुलिस की कड़ी सुरक्षा नजर आई। एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टिव लगाया गया था, यहां पर तीन एएसआइ रैंक के अधिकारियों के अलावा आधा दर्जन अन्य पुलिस कर्मी तैनात थे। यूथ हॉस्टल के बाहर करीब दो दर्जन पुलिस कर्मियों की अगुआई सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने की। डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल की अगुआई में थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह, थाना वैरोवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर शमिंदरजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह, बलदेव सिंह और एएसआइ मंजीत सिंह को तैनात किया था। सात दिसंबर को घोषित होंगे परिणाम

नई दिल्ली से पार्टी हाईकमान द्वारा तैनात किए गए डीआरओ नटवर लाल ने बताया कि जिला तरनतारन यूथ कांग्रेस के चुनाव पूरे पारदर्शी ढंग से करवाए गए हैं। इन चुनावों में विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, हरमिंदर सिंह गिल, सुखपाल सिंह भुल्लर और रमनजीत सिंह सिक्की का विशेष योगदान रहा है। इन चुनावों के नतीजे सात दिसंबर को घोषित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.