पति से विवाद के बाद बस स्टैंड पर खड़ी महिला से जबरदस्ती की कोशिश, तरनतारन पुलिस ने पकड़ा आरोपी
पति से विवाद के बाद मौसी के घर जा रही महिला को सरपंच के घर छोड़ने का झांसा देने का ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पति से नाराज महिला को गुरमीत सिंह ने झांसा दिया।
रास्ते में आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ का प्रयास किया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, तरनतारन। तरनतारन के थाना कच्चा पक्का के गांव मनिहाला जय सिंह निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ महिला को झांसे में लाकर अपने साथ ले जाने व जबरदस्ती करने की शिकायत मिली। एएसआइ रंजीत कौर द्वारा उक्त आरोपों की जांच के बाद युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
महिला ने बताया कि तीन सितंबर को उसका पति के साथ झगड़ा हो गया। दोपहर साढ़े 12 बजे महिला अपनी भिखीविंड रहती मौसी के पास जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इतनी देर में इसी गांव से संबंधित गुरमीत सिंह (जिसे वह पहले से जानती है) पास आया व पति से रूठकर मौसी के पास जाने से मना करने लगा।
यह भी पढ़ें- अपराध की दुनिया से सियासत तक... गुरप्रीत सेखों ने CM मान की मौजूदगी में थामा AAP का दामन, मिल चुकी है 10 साल की सजा
दुकान में पिलाई कोल्ड ड्रिंक
गुरमीत ने कहा कि मैं तुम्हें सरपंच के घर छोड़ आता हूं। वह फैसला करवा देंगे। महिला जब गुरमीत सिंह के साथ सरपंच के घर की ओर जाने के लिए बाइक पर बैठी तो गुरमीत ने कहा कि बाइक में पेट्रोल नहीं है। महिला के मुताबिक उसके पास 300 रुपये थे। जिसमें से 100 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। करीब 10 मिनट बाद उक्त युवक महिला को किसी दुकान पर ले गया। प्यास बुझाने के नाम पर कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। इतनी देर में दो और लोग वहां आए।
यह भी पढ़ें- मिड-डे मील पर नया नियम बना आफत, पंजाब के स्कूलों में नहीं मिल रहे GST वाले विक्रेता; तीन माह से भुगतान अटका
नशा करने के बाद की छेड़छाड़
गुरमीत ने एक युवक की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम्हारा इसके साथ विवाह करवा देता हूं। मना करने पर तीनों लोग उसे एक घर में ले गए। उक्त घर में बुजुर्ग महिला अकेली थी। महिला के पास जो 200 रुपये बचे थे। वह गुरमीत ने बहाने से ले लिए व कुछ देर बाद एक गोली लेकर आए। आग जलाकर पन्नी से धुएं के माध्यम से वह नशा करते रहे।
इस दौरान गुरमीत सिंह ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जबरदस्ती का प्रयास किया तो महिला ने उसे धक्का देकर गिराया। शोर मचाते हुए महिला सरपंच के घर पहुंची। बाद में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। जिसके आधार पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
