शराबकांड के आरोपितों को बख्शेंगे नहीं : सिक्की
जहरीली शराब के कारण बड़े स्तर पर लोगों को जान गंवानी पड़ी है। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी जाती रही है। शराबकांड के आरोपितों को सरकार द्वारा किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : जहरीली शराब के कारण बड़े स्तर पर लोगों को जान गंवानी पड़ी है। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी जाती रही है। शराबकांड के आरोपितों को सरकार द्वारा किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसीलिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह कहना है विधायक रमनजीत सिंह सिक्की का। खडूर साहिब हलके के विभिन्न गांवों में पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी जताते उन्होंने निजी तौर पर आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन शुबेग सिंह धुन्न, रविंदर सिंह शैंटी, हैप्पी तेजा सिंह वाला, मेजर सिंह ममणके, गुरप्रीत सिंह काहलवां, प्रगट सिंह कंग, हरजिंदर सिंह दीनेवाल, लाडी पंडोरी गोला, रघबीर सिंह बाठ, बलबीर सिंह भट्ठल, कुलवंत सिंह मालचक्क, सोनी जहांगीर, सरपंच गगू रसूलपुर, पीए हरप्रीत सिंह झंडेर, जसकीरत सिंह लालपुरा, सिकंदर सिंह वराणा, सोनी भट्ठल मौजूद थे।