तरनतारन में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा युवक, साले ने पेट्रोल डालकर लगाई आग; नाले में कूदकर बचाई जान
अमृतसर जिले के युवक पर उसके साले ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक ने नाले में ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
साले ने जीजा पर पेट्रोल डालकर आग लगाई।
युवक ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई।
गंभीर रूप से झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक पर उसके साले ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए पास के पानी के नाले में छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अमृतसर जिले के लोपोके थाना क्षेत्र के गांव कुहलवां निवासी लवप्रीत सिंह का विवाह तरनतारन जिले के गांव संघा में हुआ था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके आई हुई थी। परिवार से मिलने के बाद उसे वापस घर ले जाने के लिए लवप्रीत सिंह 13 जून को ससुराल पहुंचा था।
