जमीनी विवाद को लेकर की मारपीट, दी धमकियां
गांव दोदे निवासी गुरसाहिब सिंह और उसके पिता हरदीप सिंह ने सलवंत सिंह की बुरी तरह से मारपीट की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 12:25 AM (IST)
संवाद सूत्र,झब्बाल : जमीनी विवाद को लेकर गांव दोदे निवासी गुरसाहिब सिंह और उसके पिता हरदीप सिंह ने सलवंत सिंह की बुरी तरह से मारपीट की। आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।
घायल सलवंत सिंह उपचार लिए अस्पताल में दाखिल है।
एएसआइ गुरनाम सिंह ने बताया कि गुरसाहिब सिंह और सलवंत सिंह के बीच जमीनी विवाद चला रहा था, जोकि अदालत में विचाराधीन है। इसी के चलते आरोपितों ने सलवंत सिंह की मारपीट की। झब्बाल पुलिस ने गुरसाहिब सिंह और हरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें