विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tarntaran News: केंद्रीय जेल से दो मोबाइल फोन बरामद, तीन कैदियों पर केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 04 Feb 2023 06:06 PM (IST)

Tarntaran News केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि गांव अलगों कलां निवासी रविंदर सिंह के खिलाफ ...और पढ़ें

केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद हवालातियों द्वारा मोबाइल फोन का लगातार प्रयोग किया जा रहा है।
केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद हवालातियों द्वारा मोबाइल फोन का लगातार प्रयोग किया जा रहा है।

तरनतारन, संवाद सहयोगी। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद हवालातियों द्वारा मोबाइल फोन का लगातार प्रयोग किया जा रहा है। सूचना मिलते ही शनिवार को जेल से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस बाबत तीन हवालातियों पर केस दर्ज किया गया है।

केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि गांव अलगों कलां निवासी रविंदर सिंह के खिलाफ एसएसओसी द्वारा पांच मई 2022 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित गोइंदवाल साहिब की जेल में बंद है। सहायक सुपरिटेंडेंट सावन सिंह द्वारा रविंदर सिंह की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक टच मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, एक हेडफोन बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें Patiala: परनीत कौर सस्पेंड करने के नोटिस पर बोलीं- जो पार्टी को करना है करने दो, बाद में दूंगी जवाब

मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद

इसी प्रकार गांव बलेर निवासी गुरप्रीत सिंह, गांव रानीवल्लाह निवासी गुरलाल सिंह से सेमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है। जबकि गुरलाल सिंह मारपीट के मामले में जेल में बंद है। तीनों आरोपितों के विरुद्ध थाना गोइंदवाल साहिब में एएसआइ भूपिंदर सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें Punjab: कार हुई बेकाबू, पहले महिला को कुचला फिर मारी बाइक सवार को टक्‍कर, आरोपित मौके से फरार

जेल से अफीम बरामद

केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब की बेरक नंबर-2 के कमरा नंबर-5 की तलाशी दौरान 11 ग्राम अफीम बरामद की गई। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट करनैल सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में मुकदमा दर्ज करवाकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें Punjab News: शोभायात्रा को रवाना करने के लिए पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बता दें कि, जेल में मोबाइल फोन और नशे का सामान मिलना आम बात हो गई है। वैसे तो जेल में कैदियों को उनके गलत कामों की सजा कांटने के लिए भेजा जाता है, लेकिन कुछ कैदी जेल में अय्याशी कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।