जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, छह घायल
गांव मियाणी में जमीनी विवाद के बीच दो गुटों में गोलियां चलीं इसमें छह लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 12:08 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव मियाणी में जमीनी विवाद के बीच दो गुटों में गोलियां चलीं, इसमें छह लोग घायल हो गए। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गांव मियाणी निवासी मेजर सिंह व कार्ज सिंह के बीच दो किले जमीन का विवाद चल रहा था। स्थानीय अदालत ने मेजर सिंह के पक्ष में फैसला कर दिया। मेजर सिंह अपने साथियों समेत जमीन का कब्जा लेने लिए पहुंचा। जहां पर कार्ज सिंह व उसके साथियों ने विरोध शुरू कर दिया। पहले कहासुनी हुई और फिर दोनो गुटों में 12 बोर राइफल से गोलियां चलीं। मेजर सिंह के गुट से दो ओर कार्ज सिंह गुट के चार लोगों को गोलियों के छर्रे लगे। जिनको सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें