ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, मौत
गांव खारा के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 04:35 PM (IST)
जासं, तरनतारन : गांव खारा के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। गांव मत्तेवाल निवासी बलजीत सिंह अपने चचेरे भाई अमरजीत सिंह के साथ टांगरा से वापस गांव लौट रहे था। गांव खारा के समीप ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। बलजीत सिंह के पीछे बैठा अमरजीत सिंह बाइक से नीचे जा गिरा। इतने में ट्रैक्टर को चालक बलजीत सिंह ने पीछे मोड़ लिया। बाइक से गिरा अमरजीत सिंह उक्त ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। उसकी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। एएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव बुंट्टर खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें