यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिले के विकास के लिए ग्रांटों की कमी नहीं : अग्निहोत्री
विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने मंगलवार को शहर के नौ वार्डो में दो करोड़ की लागत से मुकम्मल हुए विकास ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, तरनतारन : विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने मंगलवार को शहर के नौ वार्डो में दो करोड़ की लागत से मुकम्मल हुए विकास कार्यो का उद्घाटन करते हुए कहा कि गुरुनगरी के विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। वैसे भी एतिहासिक शहरों के विकास के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में खाका तैयार किया जा रहा है।
नगर कौंसिल कार्यालय, मुरादपुरा, मोहल्ला गुरु का खूह, वाल्मीकि कालोनी, मोहल्ला नानकसर, काजीकोट रोड के अलावा सिल्वर सिटी व वार्ड नंबर पांच-छह की गलियों के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइटों का आधुनिकीकरण करने, सड़कों के नवीनीकरण के मुकम्मल हुए कार्यो को लोकार्पित करते उन्होंने कहा कि दो करोड़ की लागत से यह कार्य मुकम्मल हुए है। आने वाले दिनों में शहर की उन नई कालोनियों को पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाओं से जोड़ा जाएगा, जो नगर कौंसिल की वार्डबंदी और हदबंदी दौरान शहर का हिस्सा बने है। विधायक के बेटे डा. संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण लिए नगर कौंसिल की वार्डो को 23 से 25 में तब्दील किया गया है, ताकि एतिहासिक शहर का दायरा बढ़ाने से विकास के लिए अधिक ग्रांटें खर्च की जा सके।
इस मौके पर कश्मीर सिंह सिद्धू, चेयरमैन शुबेग सिंह धुन्न, मनजीत सिंह ढिल्लों, सविदर सिंह मल्ली, सोनू दोदे, अमन सूद, पवन अग्निहोत्री, सुखदेव सिंह दासीके, फकीर चंद खड्डू, गुरप्रीत गोल्डी, सरवन संधू, राजेश सिंह रिकू ने विधायक डा. अग्निहोत्री को सम्मानित किया।
