जमीनी रंजिश के तहत किसान की पगड़ी उतारी
विवाह समागम से वापस जा रहे 55 वर्षीय किसान की कुछ लोग पगड़ी उतार ले गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 12:34 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 12:34 AM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : विवाह समागम से वापस जा रहे 55 वर्षीय किसान की कुछ लोग पगड़ी उतार ले गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि गुरवेल सिंह निवासी गांव चक्क सिकंदर विवाह समागम में शामिल होने के लिए गांव पंजवड़ स्थित शाही फार्म पर गया था। समागम से वापस लौटते समय गुरवेल सिंह को प्रगट सिंह, गुरिदर सिंह, सुरिदर सिंह, निशान सिंह, साहिब सिंह निवासी गांव चक्क सिकंदर ने मोटरसाइकिल से धक्का दे नीचे गिरा दिया। फिर गुरवेल सिंह की मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीना, विरोध करने पर किसान की पगड़ी उतार आरोपित साथ ले गए।एएसआइ विपन कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ थाना झब्बाल में केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें