टकसालियों की कांफ्रेंस होगी सफल : संघा
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष कश्मीर सिंह संघा ने कहा कि 21 फरवरी को गांव ठट्ठियां महंता में अकाली दल (टकसाली) की ओर से कांफ्रेंस करवाई जा रही है। ये कांफ्रेंस ऐतिहासिक साबित होगी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष कश्मीर सिंह संघा ने कहा कि 21 फरवरी को गांव ठट्ठियां महंता में अकाली दल (टकसाली) की ओर से कांफ्रेंस करवाई जा रही है। ये कांफ्रेंस ऐतिहासिक साबित होगी। संघा ने कहा कि बादल परिवार से तंग आए लोग अकाली दल (टकसाली) से जुड़ रहे हैं। जिला स्तरीय रैली की कामयाबी के लिए प्रत्येक गांव में लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। इस अवसर पर महिदर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बाबा निर्मल सिंह, पाल सिंह, दलेर सिंह और जीवन सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें