बाबा दीप सिंह के जन्मोत्सव पर वार्षिक जोड़ मेले की धूम
अमर शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस पर गांव पहुविंड में वार्षिक जोड़ मेला श्रद्धापूर्वक मनाया।
संवाद सूत्र, भिखीविंड : अमर शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस पर गांव पहुविंड में लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व संगत के सहयोग से वार्षिक जोड़ मेला श्रद्धापूर्वक मनाया। इस मौके श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भाई परमिंदर सिंह के रागी जत्थे, भाई गुरबीर सिंह ने कीर्तन किया।
मेले में पंथ प्रसिद्ध कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह ने संगत को कहा कि वह लंगर की परंपरा को भी कायम रखें और जरूरतमंद लोगों की मदद करने को पहल दें। इस मौके प्रसिद्ध ढाडी मिल्खा सिंह मोजी, भाई गुरदेव सिंह, ढाडी खड़क सिंह पठानकोट, ढाडी मनबीर सिंह, कथावाचक भाई सुखवंत सिंह वाड़ा शेर सिंह, भाई गुरबचन सिंह कलसिया, भाई हीरा सिंह मनियाला, भाई सकत्तर सिंह पहुविंड ने सिख कौम का गौरवमयी इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया।
समागम में पहुंचे हलका खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा, खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर को लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। मौके पर भाई हरमिंदर सिंह, करनल जीएस संधू, कैप्टन बलवंत सिंह, सतनाम सिंह, चेयरमैन राजवंत सिंह, वरिदरबीर सिंह काजीचक्क, सरपंच इंद्रबीर सिंह पहुविंड, अमरजीत सिंह, भाई गुरसेवक सिंह, संदीप सिंह खालड़ा, सुरिदर सिंह मुगलचक्क, सरबजीत सिंह डलीरी, सुखबीर सिंह उदोके, जुगराज सिंह पहुविंड, किरनजीत सिंह मिट्ठा माड़ीमेघा, कुलदीप सिंह माड़ीमेघा, गुरसेवक सिंह, गुलशन कुमार, हरजीत सिंह चुंग, बलजीत सिंह चुंग, केहर सिंह मुगलचक्क, गुरमुख सिंह सांडपुरा, बब्बू शर्मा, सुच्चा सिंह काले, गोरा सांधरा, सतनाम सिंह भिखीविंड, मंदीप सिंह संधू, इंद्रजीत सिंह, कंधाल सिंह बाठ, बुड्ढा सिंह मल्ली, करतार सिंह बलेर, हरजीत सिंह सिंहपुरा, सरवन सिंह मक्खी, जोगिंदर सिंह डल्ल, बाबा दलजीत सिंह विक्की, दरबारा सिंह गिल, प्यारा सिंह खालड़ा, हैप्पी संधू मौजूद थे।