पंजाब: तरनतारन में ISI नेटवर्क का भंडाफोड़, शंभू धमाके से जुड़े भारी विस्फोटक बरामद
पंजाब पुलिस ने तरनतारन के पंजवड़ गांव से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, जिसका संबंध शंभू रेलवे ट्रैक ...और पढ़ें
-1777481513766_m.webp)
आईएसआई के नेटवर्क के हिस्से के तौर पर गोला-बारूद बरामद
HighLights
तरनतारन में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।
शंभू रेलवे ट्रैक आईईडी धमाके से जुड़ाव।
पाकिस्तान की आईएसआई नेटवर्क का हिस्सा।
धर्मवीर सिंह मल्हार, तरनतारन। शंभू रेलवे ट्रैक पर आईईडी धमाके के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ आज बड़ी कामयाबी लगी है। तरन तारन जिले के गांव पंजवड से आज शाम को सतनाम सिंह पंजवड की निशानदेही पर पाक की आईएसआई के नेटवर्क के हिस्से के तौर पर गोला बारूद बरामद किया है।
इस बरामदगी से आतंकी नेटवर्क की गहरी साजिश को एक और बड़ा झटका लगा है। पटियाला पुलिस न, स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल की और से शाम को तरन तारन के गांव पंजवड़ खुर्द से बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। ज
खीरे में 2किलो 296 ग्रामआरपीजी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), 3 डेटोनेटर,एक बैटरी, 1किले 456 ग्राम आरडीएक्स के दो पैकेट,एक पी 86 हैंड ग्रेनेड, और तीन पिस्टल ,5 मैगजीन 84 कारतूसों के इलावा दो वायरलेस सेट,एक हेडफोन दो टाइमर स्विच शामिल हैं।
धमाके में मरे गए निहंग जगरूप सिंह पंजवड की और से घोड़ों के तबेले की खुरली से यह बरामदगी हुई है। एसएससी की टीम ने जगरूप सिंह पंजवड के भाई सतनाम सिंह पंजवड की निशानदेही पर यह बरामदगी की है।