तरनतारन हत्याकांड के मुख्य शूटर की पुलिस से हुई मुठभेड़, हिरासत से भागने की कोशिश में था; टांग में लगी गोली
अजमीत हत्याकांड के मुख्य शूटर को हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने पर मुठभेड़ में टांग में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
HighLights
मुख्य शूटर गुरलाल सिंह उर्फ चाचा पुलिस मुठभेड़ में घायल।
हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग।
आरपीजी हमले के साजिशकर्ता अजमीत सिंह की हत्या का आरोपी।
जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन के थाना सरहाली पर हुए आरपीजी हमले के साजिशकर्ता अजमीत सिंह नौशहरा पन्नूआं की हत्या मामले के मुख्य शूटर गुरलाल सिंह उर्फ चाचा निवासी गांव रत्तागुद्दा को असलहे की बरामदगी लिए लिजाया जा रहा था। जिस दौरान चाचा ने पुलिस पार्टी में शामिल ASI का सर्विस रिवाल्वर छीनकर भागते समय पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं।
जवाबी कार्रवाई दौरान उसकी टांग पर पुलिस की एक गोली लगी। इस दौरान उसे काबू करके इलाज लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वर्ष 2022 में जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित थाना सरहाली पर आधी रात को आरपीजी हमला हुआ था। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद अजमीत सिंह ने उक्त हमले की साजिश रची थी।
यह भी पढ़ें- अमित शाह का पंजाब दौरा LIVE: परविंदर सिंह के घर में गृह मंत्री का एलान, कल 12 बजे तक मानसा पहुंचेगी CBI की टीम
हमले में था विदेश में बैठे गैंगस्टर का हाथ
विदेश बैठे गैंग्सटर लखबीर सिंह हरिके के इशारे पर हुए हमले में जानी नुकसान से बचाव हुआ था। बाद में अजमीत को उक्त केस में नामजद करके गिरफ्तार किया गया। करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में नामजद अजमीत 13 अगस्त को केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुआ। 11 सितंबर की रात को बाइक सवार शूटरों ने अड्डा नौशहरा पन्नूआं के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला की सोने की बाली झपटी, मोहाली के जीरकपुर में दिनदहाड़े वारदात
असला रिकवर करने गई थी पुलिस
इस हत्याकांड के मुख्य शूटर गुरलाल सिंह उर्फ चाचा पंजाब छोड़कर हरियाणा भाग गया था। एंटी गैंग्सटर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब व तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई दौरान हरियाणा के नूंह जिले से दर दबोचा था। पुलिस रिमांड पर चले आ रहे गुरलाल सिंह ने खुलासा किया था कि उसने असलहा छिपाकर रखा है।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा, एसपी आई रिपुतपन सिंह संधू ने बताया कि मंगलवार को उक्त असलहे की बरामदगी लिए थाना सरहाली प्रभारी बलवीर सिंह व सीआइए स्टाफ प्रभारी रुपिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में गुरलाल सिंह चाचा को लिजाया जा रहा था।
जिस दौरान एएसआइ का सर्विस रिवाल्वर छीनकर भागते समय गोलियां चलाईं। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि शूटर की टांग पर गोली लगने के कारण उसे इलाज लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस पार्टी पर गोलीबारी करने बाबत एक अन्य मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
