विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित शाह का पंजाब दौरा LIVE: गुरदासपुर में विक्रमजीत के परिवार से मिले, मानसा में परविंदर झोटा के घर भी जाएंगे

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 02:04 PM (IST)

अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद वे गुरदासपुर पहुंच हैं। जिसके बाद ...और पढ़ें

गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलते हुए अमित शाह व साथ हैं पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों।

गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलते हुए अमित शाह व साथ हैं पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों।

जागरण संवाददाता, मानसा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर हैं। शाह का 20 दिन में यह दूसरा दौरा है। जारी शेड्यूल के अनुरूप अमित शाह आज सुबह अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां से वे हेलीकॉप्टर से सीधा गुरदासपुर पहुंचे हैं।नशाखोरी से पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद वह संगरूर जाएंगे और फिर मानसा जाएंगे।

तीन शहरों में तीन परिवारों से मुलाकात के बाद वे लुधियाना पहुंच रहे हैं। जहां वह राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन करेंगे। शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। VVIP सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड और आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

ludhiana daresi maidan

लुधियाना का दरेसी मैदान, जहां गृह मंत्री अमित शाह 121 फीट ऊंचा रावण दहन करेंगे।

अमित शाह के दौरे के बीच पंजाब में हलचल तेज

  • अमित शाह का प्लेन अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर के लिए रवाना हुए।
  • सीएम ने पाोस्ट कर जानकारी दी कि परविंदर झोट की हत्या की जांच को सरकार सीबीआई को देना चाहती है।
  • कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने अमित शाह के दौरे से पहले लॉरेंस बिश्नोई के साबरमती जेल में बंद करने को लेकर सवाल पूछा है।
  • गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे के सुरक्षा कारणों के चलते जिला मजिस्ट्रेट ने 20 अक्टूबर 2026 को शहर को रेड जोन घोषित कर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।