यूथ कांग्रेस ने प्रधान मंत्री का पुतला फूंका
युवा कांग्रेस द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर शहर की सड़कों पर प्रर्दशन किया गया। बाद में भगवान परशुराम चौंक में पुतला जलाया गया।
जासं, तरनतारन : युवा कांग्रेस द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर शहर की सड़कों पर प्रर्दशन किया गया। बाद में भगवान परशुराम चौंक में पुतला जलाया गया।
लोक सभा हलका खडूर साहिब से युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह संधू ने प्रर्दशन की अगुवाई करते कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश के चौंकीदार नहीं बल्कि चोर साबित हुए है। मी टू अभियान के तहत देश के विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के मामले पर देश की मोदी सरकार को साफी देने की जरूरत नहीं। इस मौके हलका इंचार्ज दविंदर छांजली, गुरजंट सिंह राजा कलेर, जेपी जवंदपुर बाबा बकाला, अवि राजपूत कपूरथला, रौकी कथूरिया खडूर साहिब, हर्शदीप सिंह, इंदर सिंह, धरमेंदर सिंह बुर्ज, बलजिंदर बब्बा, मनोज अग्निहोत्री, रितिक अरोड़ा, जज शर्मा कोट, खजान सिंह शहाबपुरा, राणा डयाल, पहलवान राम सिंह आदि मौजूद थे।