कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह पर चलाई गोली, कार के शीशे पर लगी
खालड़ा : कस्बा भिखीविंड में कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह माड़ीमेघा पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। एक गोली उनकी कार के शीशे पर लगी। गनीमत रही कि वह बालबाल बच गए।
संवाद सूत्र, खालड़ा : कस्बा भिखीविंड में कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह माड़ीमेघा पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। एक गोली उनकी कार के शीशे पर लगी। गनीमत रही कि वह बालबाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह भिखीविंड में कमिशन एजेंट का काम करते हैं। वह वीरवार की शाम 4 बजे अपनी से कहीं जा रहे थे कि धर्म कांटे के समीप कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चलाई। इसमें से एक गोली उनकी कार के शीशे को पार कर गई। सुखविंदर सिंह ने बताया कि संयोग ही था कि उनके सिर से महज दो इंच के फासले से गोली निकल गई। कांग्रेसी नेता किरनजीत सिंह मिट्ठा माड़ीमेघा, ब्लॉक अध्यक्ष सु¨रदर सिंह शिंदा बुग्ग व युवा नेता यादविंदर सिंह ने कहा कि यह हमला साजिशन किया गया है। वह पंचायत के चुनाव लड़ने लिए काफी सरगर्म है। डीएसपी एसएस मान, थाना भिखीविंड के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।