नशे के सौदागरों पर भारी पड़ रही है तरनतारन पुलिस - मान
तरनतारन : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस कर्मियों का अ'छा सहयोग मिल रहा है। अब ग्रामीण भी नशा बेचने वालों की सूची देने से नहीं कतराते। यह कहना है एसएसपी दर्शन सिंह मान का।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस कर्मियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। अब ग्रामीण भी नशा बेचने वालों की सूची देने से नहीं कतराते। यह कहना है एसएसपी दर्शन सिंह मान का।
दैनिक जागरण को उन्होंने नशे और गुंडा अनसरों पर पुलिस की कामयाबी पर बातचीत करते कहा कि एक जुलाई 2017 को बतौर एसएसपी पदभार संभाला था। उसी दिन से आज तक किसी भी नशा तस्कर का लिहाज नहीं किया गया। इसी सख्ती के चलते नशे से संबंधित 1122 मामले दर्ज करके 1309 लोगों को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यकाल के दौरान 51 किलो से अधिक हेरोइन, 13 किलो से अधिक अफीम, 478 किलो चूरा पोस्त, 12,41606 नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की गई। जबकि 5556 नशीले टीके और 269 वाइले बरामद की गई। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के मामले में 60 मोटरसाइकिल, स्कूटर और 11 पिस्टल भी बरामद किए गए। नशा तस्करों से 4 लाख, 59 हजार, 710 रुपये की भारतीय करंसी बरामद की। गुप्त रखा जाएगा नशा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम
एसएसपी मान ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने लिए प्रत्येक गांव की पंचायत व डैपो वालंटियरों से पुलिस का तालमेल बढ़ाया जा रहा है। नशा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। जो पुलिस कर्मी नशे के खिलाफ बेहतर काम करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा और जो नशे के भागीदार होंगे उनकी नौकरी भी जा सकती है।