Move to Jagran APP

मोदी की रैली में बड़े काफिले समेत रवाना होंगे : संधू

तरनतारन : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आमद मौके गुरदासपुर में भाजपा द्वारा चुनावी बिगुल बजाया जा रहा है। इस बाबत 3 जनवरी को महारैली का आयोजन होगा। जिसमें तरनतारन हलके के शिअद वर्कर उत्साह से भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 01:33 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 01:33 AM (IST)
मोदी की रैली में बड़े काफिले समेत रवाना होंगे : संधू
मोदी की रैली में बड़े काफिले समेत रवाना होंगे : संधू

जागरण संवाददाता, तरनतारन : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आमद मौके गुरदासपुर में भाजपा द्वारा चुनावी बिगुल बजाया जा रहा है। इस बाबत 3 जनवरी को महारैली का आयोजन होगा। जिसमें तरनतारन हलके के शिअद वर्कर उत्साह से भाग लेंगे। यह जानकारी पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता द्वारा आने वाले लोग सभा चुनावों में भाजपा पर दोबारा विश्वास जताया जाएगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में तरतारन में 70 बसों और 110 कारों का काफिला रवाना होगा। संधू ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा सूबे को आर्थिक तौर पर कमजोर किया जा रहा है। इस मौके नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भुपिंदर सिंह खेड़ा, शिअद के शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार टिम्मा, युवा अकाली दल के अध्यक्ष दीपक कैरों, सूरज शर्मा, बलजीत सिंह गिल, पार्षद सरबजीत सिंह लाली, यादविंदर सिंह यादू, सरब¨रदर सिंह भरोवाल, सतनाम सिंह सोनी खेहरा, मनजिंदर सिंह मंड, कुलदीप सिंह खालसा, गुरमीत सिंह बाउ, कुलवंत सिंह कंतू, जगतार सिंह हीरा, हरप्रीत सिंह भीता, अमनिंदर सिंह नीना भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.