अध्यापकों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर हो केस : संधू
कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार में पुलिस प्रशासन द्वारा अध्यापकों पर लाठीचार्ज व पानी की बौछार करवाकर शिक्षक वर्ग का घोर अपमान किया है। इसका हिसाब कांग्रेस सरकार को लोकसभा चुनाव में देना पड़ेगा। यह कहना है पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू का।
जासं, तरनतारन : कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार में पुलिस प्रशासन द्वारा अध्यापकों पर लाठीचार्ज व पानी की बौछार करवाकर शिक्षक वर्ग का घोर अपमान किया है। इसका हिसाब कांग्रेस सरकार को लोकसभा चुनाव में देना पड़ेगा। यह कहना है पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू का।
बैठक के मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार मुलाजिमों के हक छीनकर उनके साथ नाइंसाफी कर उनको संघर्ष का रास्ता दिखा रही है। संधू ने कहा कि अध्यापकों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव के मौके कई वादे करने वाली कांग्रेस सरकार अब लोक विरोधी फैसले ले रही है। इस मौके पर नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, पार्षद सरबजीत सिंह लाली, बलजीत सिंह गिल, सरबरिंदर सिंह, यादविंदर सिंह यादू, जसबीर सिंह मिट्टू, नवरूप सिंह, कंवलजीत सिंह, सरबजीत सिंह, जोधबीर सिंह पूर्व सरपंच, परमजीत सिंह गगोबूहा, हरवंत सिंह झब्बाल, प्रभजीत सिंह कोट, शाम सिंह, बाऊ पूर्व सरपंच, सोना कक्का कंडियाला, टहिलबीर सिंह पलासौर, दलबीर सिंह आदि मौजूद थे।