पिता और भाइयों से दुखी होकर पूर्व सैनिक ने निगला जहर, हालत गंभीर
गांव दरगापुर निवासी पूर्व सैनिक ने अपने पिता और भाइयों से दुखी होकर जहर निगल लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 04:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव दरगापुर निवासी पूर्व सैनिक ने अपने पिता और भाइयों से दुखी होकर जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विधान सभा हलका पट्टी के गांव दरगापुर निवासी इकबाल सिंह सेना से सेवानिवृत होकर घर लौटा था। रिटायर होने पर उसे करीब 30 लाख की राशि मिली। इकबाल सिंह को उसका पिता यह कहता था कि सर्विस से मिली राशि को बाकी भाइयों में बांटने पर ही घरेलू जायदाद से हिस्सा मिलेगा। इकबाल सिंह को उसके भाई भी परेशान करने लगे। जिसके बाद उसने जहर निगल लिया। इकबाल सिंह को गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना सरहाली के प्रभारी कमलप्रीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें