धान की कटाई करते बिजली के तारों से टकराई कंबाइन, चालक की मौत
खालड़ा : धान की कटाई करते समय बिजली की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से कंबाइन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। भिखीविंड निवासी लखविंदर सिंह की कंबाइन पर पहूविंड निवासी युवक गुरचरन सिंह चालक था।
संवाद सूत्र, खालड़ा : धान की कटाई करते समय बिजली की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से कंबाइन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
भिखीविंड निवासी लखविंदर सिंह की कंबाइन पर पहूविंड निवासी युवक गुरचरन सिंह चालक था। गुरचरन सिंह कंबाइन लेकर गांव नारला के किसान सुखदेव सिंह के खेतों में धान की कटाई लिए गया। दोपहर का खाना खाकर गुरचरन सिंह जब दोबारा कंबाइन चलाना शुरू किया तो वह हाई वोल्टेज की तार की लपेट में आ गई। जिससे करंट लगने से गुरचरन सिंह मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी सुलक्खण सिंह मान, थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह और कंबाइन मालिक लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।