Move to Jagran APP

पट्टी हलके की पंचायतों को जारी ग्राट का होगा लेखाजोखा

पंजाब में शिअद भाजपा गठजोड़ की सरकार द्वारा विधानसभा हलका पट्टी के गांवों के विकास के लिए जारी हुई ग्राटों का लेखाजोखा होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 05:58 PM (IST)
पट्टी हलके की पंचायतों को जारी ग्राट का होगा लेखाजोखा
पट्टी हलके की पंचायतों को जारी ग्राट का होगा लेखाजोखा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : पंजाब में शिअद भाजपा गठजोड़ की सरकार द्वारा विधानसभा हलका पट्टी के गांवों के विकास के लिए जारी हुई ग्राटों का लेखाजोखा होगा। यह फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हलका विधायक पट्टी हरमिंदर सिंह गिल से बैठक में लिया। हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि पट्टी हलके में कुल 113 पंचायते हैं। इन पंचायतों को 10 वर्ष के दौरान सरकार ने करोड़ों विकास के लिए ग्राट दी है। अधिक गांवों की पंचायतों ने अधिकारियों के साथ कथित तौर पर मिलीभगत कर ग्राटों में गोलमाल कर लिया। कई पंचायतें ऐसी भी हैं, जिनके लिए दो करोड़ या इससे अधिक की राशि जारी हुई थी, परंतु यह राशि विकास पर खर्च हुई कहीं भी दिखाई नहीं देती। हलका विधायक हरमिंदर सिंह गिल द्वारा ऐसे एक दर्जन गांवों की मिसाल देते जांच मागी गई। मुख्यमंत्री ने पट्टी हलके में पूर्व समय जारी हुई ग्राटों की जांच के आदेश दिए।

loksabha election banner

विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि हलके की सभी पंचायतों को गुजरे समय जारी की गई ग्राटों का लेखाजोखा करने लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गठजोड़ सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान जारी सरकारी ग्राटों की जांच समयबद्ध होगी। विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि जिन पंचायतों में सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ पाया गया, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.