Tarantaran News: पिस्तौल के बल पर फाइनांस कंपनी के कर्मी से 67 हजार की नकदी छीनी
Tarantaran मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने पिस्तौल के बल पर गुरविंदर सिंह से 67 हजार 234 रुपये की राशि छीन ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरदासपुर जिले के थाना श्री हरगोबिंदपुर निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह भारत फाइनांस लिमिटेड कंपनी में तैनात है।
भिखीविंड, जागरण टीम: गांव बासरके स्थित डेरा राधा स्वामी के समीप मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने पिस्तौल के बल पर गुरविंदर सिंह से 67 हजार, 234 रुपये की राशि छीन ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरदासपुर जिले के थाना श्री हरगोबिंदपुर के गांव खोखरवाल निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह भारत फाइनांस लिमिटेड कंपनी में तैनात है। कस्बा अमरकोट में कंपनी के कार्यालय से महिलाओं को घरेलू कारोबार के लिए कर्ज दिया गया था। कर्ज की किस्तें वसूलकर गुरविंदर सिंह शाम साढ़े पांच बजे गांव वां तारा सिंह से वापस अमरकोट जा रहा था कि बासरके समीप मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसे रोका। गुरविंदर सिंह के साथ सुशील कुमार नामक कर्मचारी भी था। आरोपितों ने गुरविंदर सिंह की कनपटी पर पिस्तौल लगाया और नकदी वाला बैग छीन लिया। पुलिस चौकी राजोके के इंचार्ज एएसआइ गज्जण सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया है।
गोदाम से अनाज की बोरियां चोरी
पूहला रोड भिखीविंड स्थित रघूनाथ एग्रो इंडस्ट्रीज के गोदाम की दीवार तोड़कर चावलों की बोरियां चोरी कर ली गई। रघूनाथ साउंदी ने बताया कि वह 40 वर्ष से उक्त कंपनी में काम करता है। उसकी ड्यूटी करीब चार वर्ष से गोदाम इंचार्ज के तौर पर लगाई गई थी। रघूनाथ साउंदी के साथ सहायक के तौर पर दलजीत सिंह सुरसिंह, परमिंदर सिंह भिखीविंड को भी तैनात किया गया था। उक्त कंपनी (शेलर) में कुल पांच गोदाम है। इन गोदामों का गेट खोलकर समय-समय पर स्टाक चेक किया जाता है। शनिवार को सुबह दस बजे सहायक दलजीत सिंह व परमिंदर सिंह ने गोदाम चेक किए तो चार नंबर गोदाम से भारी मात्रा में चावलों की बोरियां चोरी हो चुकी थी। एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों द्वारा मौके पर आकर गोदाम का सर्वे किया जाना है। सर्वे के बाद मालूम होगा कि कितना अनाज चोरी हुआ है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चोरी की जा रही है
गाय और भैंस चोरी करने वाले काबू
गांव सिंहपुरा निवासी किसान चैंचल सिंह की हवेली से दो गाय और दो भैंस 25 नवंबर की रात को चोरी कर ली गई। एएसआइ गुरमेज सिंह ने तफ्तीश की। तफ्तीश दौरान गांव पूहला निवासी दिलबाग सिंह व सरदारा सिंह को काबू करके चोरी की गई दो भैंसे बरामद कर ली गई। दो गाय अभी बरामद नहीं हो पाई।