Move to Jagran APP

दिल का दौरा पड़ने से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

तरनतारन : खेल जगत के लिए शनिवार का दिन मनहूस साबित हुआ। अपने घर से लग्जरी कार खरीदने अमृतसर रवाना हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुखमन संधू को हार्ट अटैक आया जो जानलेवा साबित हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:18 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:18 AM (IST)
दिल का दौरा पड़ने से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत
दिल का दौरा पड़ने से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

जागरण संवाददाता, तरनतारन : खेल जगत के लिए शनिवार का दिन मनहूस साबित हुआ। अपने घर से लग्जरी कार खरीदने अमृतसर रवाना हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुखमन संधू को हार्ट अटैक आया जो जानलेवा साबित हुआ। सुखमन संधू का शव जब उनके घर चोहला साहिब लाया गया तो पूरा कस्बा शोक में बंद हो गया।

loksabha election banner

पंजाब पुलिस में बतौर एएसआइ तैनात बलवंत सिंह का लड़का सुखमन संधू अपने भाई अर्श संधू की ही तरह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी था। वर्ष 2009 में जालंधर जिले के गांव कोटली थान में पहली बार सुखमन ने कबड्डी में भाग लिया। जिसके बाद उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनी। 2010, 11,12 और 2013 में सुखमन संधू ने विदेशों में हुए कबड्डी कपों के दौरान भारत को शानदार विजय दिलाई। इस प्रखर खिलाड़ी को कबड्डी प्रेमी करोड़ी सुखमन के नाम से पुकारते थे। सुखमन संधू बेस्ट धावक भी था। नई गाड़ी खरीदने के लिए सुखमन चोहला साहिब से अमृतसर रवाना हुआ। यहां पर उसे दिला का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सुखमन संधू की मौत की खबर खेल जगत को गमगीन कर गई। सोशल मीडिया पर सुखमन संधू की मौत की खबर विदेशों में भी पहुंच गई। पंजाब भर से खेल जगत से जुड़ी शख्सियतें चोहला साहिब पहुंची। सुबह 10 बजे सुखमन संधू का शव चोहला साहिब लाया गया तो पूरा कस्बा शोक के तौर पर बंद हो गया। सवा 6 फीट कद वाले सुखमन संधू के शव पर मां चरन कौर, पिता बलवंत सिंह बार बार गिरते बेहोश होते रहे। बाद दोपहर गमगीन माहौल में सुखमन संधू का अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री सहित विभिन्न नेताओं ने जताया दुख

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डीसी प्रदीप सभ्रंवाल, एसएसपी दर्शन सिंह मान, खडूर साहिब के सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पद्म श्री पहलवान करतार सिंह सुरसिंह, कोच सर्वण सिंह सुरसिंह, खडूर साहिब के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य इकबाल सिंह संधू, एसजीपीसी के महासचिव गुरबचन सिंह करमूंवाला, अकाली नेता अलविंदरपाल सिंह पखोके, रमनदीप सिंह भरोवाल, आप के जिला अध्यक्ष भुपिंदर सिंह बिट्टू ने सुखमन संधू के देहांत पर गहरा दुख जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.